Download App Now Register Now

जयपुर नगर निगम चुनाव: मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह, 150 वार्डों में सुबह से लगी कतारें

लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे जयपुरवासी, जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने भी किया मतदान

जयपुर। जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 के तहत मतदान को लेकर शहर में मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर निगम के 150 वार्डों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आ रही हैं। जयपुरवासी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने भी मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

नगर निगम जयपुर क्षेत्र में शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा। शुरुआती एक घंटे में सभी 150 वार्डों में 16.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दोपहर 1 बजे मतदान का आंकड़ा जारी किया जाएगा।

वोटर ID नहीं है तो इन दस्तावेजों से कर सकेंगे मतदान

नगरीय निकाय चुनाव में पहचान को लेकर मतदाताओं को राहत दी गई है। यदि किसी मतदाता के पास वोटर ID नहीं है, तो 11 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से किसी एक के जरिए पहचान साबित कर मतदान किया जा सकता है।

मान्य दस्तावेजों में प्रमुख रूप से:

  • आधार कार्ड

  • ड्राइविंग लाइसेंस

  • PAN कार्ड

  • पासपोर्ट

  • फोटोयुक्त बैंक या पोस्ट ऑफिस पासबुक

  • आयुष्मान हेल्थ कार्ड

  • पेंशन संबंधी दस्तावेज

  • सेवा पहचान पत्र

  • सांसद और विधायक के सरकारी पहचान पत्र

  • UDID कार्ड

जयपुर नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश

मतदान दिवस के अवसर पर जयपुर नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मतदान वाले क्षेत्रों में कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा।

औद्योगिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ आकस्मिक कामगारों के लिए भी मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश देना अनिवार्य है।

मतदान केंद्रों के आसपास आचार संहिता लागू

मतदान दिवस पर आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर भी प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं। मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में चुनावी कैंप लगाने पर रोक है। वहीं मतदान केंद्र की 100 मीटर की परिधि में मतदाताओं से वोट मांगना प्रतिबंधित है।

इसके अलावा मतदाता पर्चियां सादे सफेद कागज पर ही देने के निर्देश हैं। मतदान केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ जमा करने पर भी रोक रहेगी।

प्रशासन की ओर से मतदाताओं से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने और लोकतंत्र के इस पर्व में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने की अपील की गई है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |