Download App Now Register Now

नगरीय निकाय चुनाव: पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त ईंधन रखना अनिवार्य, 24 घंटे खुले रहेंगे फिलिंग स्टेशन

जयपुर, 25 अगस्त। नगरीय निकाय चुनाव-2026 को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पेट्रोल पंप संचालकों को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (म्यूनिसिपल) एवं जिला मजिस्ट्रेट संदेश नायक ने जयपुर जिले की राजस्व सीमा में स्थित सभी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी पंपों पर न्यूनतम स्टॉक सुरक्षित रखने का आदेश दिया है।

पेट्रोल-डीजल समेत सीएनजी का न्यूनतम स्टॉक रखना होगा

जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक पेट्रोल एवं डीजल पंप तथा सीएनजी पंप संचालक को अनिवार्य रूप से न्यूनतम:

  • 1000 लीटर पेट्रोल

  • 2000 लीटर डीजल

  • 500 किलोग्राम सीएनजी

  • 200 लीटर ऑयल

का सुरक्षित स्टॉक रखना होगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षित स्टॉक की बिक्री जिला कलक्टर, जिला रसद अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी या तहसीलदार द्वारा जारी अनुज्ञापत्र के बिना नहीं की जा सकेगी। पेट्रोल पंप संचालकों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि आदेश की प्रभावशीलता के दौरान पंप पर ईंधन की कमी न हो।

चुनावी वाहनों के लिए 24 घंटे खुले रहेंगे पंप

निर्वाचन कार्य में लगे वाहनों को ईंधन की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जयपुर जिले के सभी संबंधित फिलिंग स्टेशन 24 अगस्त 2026 सुबह 6 बजे से 22 सितंबर 2026 की रात 12 बजे तक 24 घंटे खुले रहेंगे।

पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव कार्य में लगे वाहनों को कूपन में दर्ज मात्रा के अनुसार तत्काल पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ऑयल उपलब्ध कराया जाए। अधिकृत सीएनजी वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर सीएनजी देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

6 अक्टूबर तक जमा करने होंगे बिल

निर्वाचन कार्य पूरा होने के बाद कूपन के आधार पर उपलब्ध कराए गए ईंधन के बिल 6 अक्टूबर 2026 तक जिला पूल, कलक्ट्रेट, जयपुर में तीन प्रतियों में प्रस्तुत करने होंगे। बिल के साथ पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ऑयल की अलग-अलग सूची भी देनी होगी।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन बिलों में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ऑयल के अलावा किसी अन्य वस्तु को शामिल नहीं किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |