Download App Now Register Now

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने किया मंदिर का लोकार्पण, नई ग्राम पंचायत बनने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

जोधपुर, 16 अगस्त। जोधपुर के गोलिया मगरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में सरस्वती माता मंदिर का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि विकसित भारत @2047 के विजन को साकार करने में युवाशक्ति की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं में असीम ऊर्जा और प्रतिभा है और इस ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार युवाओं को बेहतर शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध करवाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

शेखावत ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय मूल्यों के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित है। इसके माध्यम से विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2047 तक भारत वैश्विक ज्ञान केंद्र के रूप में स्थापित होगा।

जनभावनाओं के अनुरूप हुआ पंचायती राज परिसीमन

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पंचायती राज और नगरीय निकायों का परिसीमन जनभावनाओं के अनुरूप किया गया है। प्रदेश सरकार ने शासन और प्रशासन की बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया में स्थानीय आवश्यकताओं, भौगोलिक परिस्थितियों और क्षेत्रीय विषमताओं को ध्यान में रखा गया। छोटी पंचायतों के गठन से सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन और बेहतर तरीके से हो सकेगा।

नवीन ग्राम पंचायत बनने पर ग्रामीणों ने जताया आभार

गोलिया मगरा को नवीन ग्राम पंचायत बनाए जाने पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया। मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि नई ग्राम पंचायत बनने से क्षेत्र में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की पहुंच को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह कदम राजस्थान के समग्र विकास को नई दिशा देने के साथ ही जनता के विश्वास को और मजबूत करेगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |