Download App Now Register Now

राजस्थान निकाय चुनाव: 17 अगस्त को जारी हो सकता है नोटिफिकेशन, चुनावी तैयारियां तेज, सरकार ने जारी किया 29.64 करोड़ रुपये का बजट

जयपुर। राजस्थान में अगले सप्ताह निकाय चुनाव का बिगुल बज सकता है। राज्य सरकार की ओर से हाईकोर्ट में पेश किए गए चुनावी कार्यक्रम के अनुसार 17 अगस्त को निकाय चुनाव का नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है। चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए सरकार पहले ही निकाय और पंचायत चुनाव के लिए एकमुश्त बजट जारी कर चुकी है। अब नगर निगमों और स्थानीय निकायों के लिए यात्रा भत्ता, पीओएल (ईंधन), वाहन किराया, अल्पाहार और मतदान दलों के भुगतान जैसी मदों के लिए अलग-अलग राशि आवंटित की गई है।

सरकार ने नगर निगम चुनाव और स्थानीय निकाय (नगर पालिका एवं नगर परिषद) चुनाव के लिए अलग-अलग बजट स्वीकृत किया है, क्योंकि दोनों चुनावों के संचालन की व्यवस्था अलग-अलग एजेंसियों द्वारा की जाती है।

दोनों चुनावों पर खर्च होंगे 29.64 करोड़ रुपये

  • नगर निगम चुनाव: 10 करोड़ 31 लाख 76 हजार रुपये

  • नगर पालिका एवं नगर परिषद चुनाव: 19 करोड़ 33 लाख 2 हजार रुपये

इस प्रकार दोनों चुनावों के संचालन पर कुल 29 करोड़ 64 लाख 78 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।

10 नगर निगमों में सबसे अधिक खर्च जयपुर पर

प्रदेश के 10 नगर निगमों में सबसे अधिक चुनावी बजट जयपुर नगर निगम के लिए निर्धारित किया गया है।

नगर निगम बजट
जयपुर 3 करोड़ 96 लाख 90 हजार रुपये
जोधपुर 1 करोड़ 29 लाख 78 हजार रुपये
कोटा 1 करोड़ 29 लाख 78 हजार रुपये
बीकानेर 75 लाख 78 हजार रुपये
उदयपुर 73 लाख 8 हजार रुपये
अजमेर 70 लाख 56 हजार रुपये
भीलवाड़ा 47 लाख 70 हजार रुपये
अलवर 43 लाख 38 हजार रुपये
भरतपुर 36 लाख रुपये
पाली 28 लाख 80 हजार रुपये

सबसे कम चुनावी बजट पाली नगर निगम के लिए निर्धारित किया गया है।

स्थानीय निकाय चुनाव में सीकर और झुंझुनूं को सबसे अधिक बजट

नगर पालिकाओं और नगर परिषदों के चुनाव के लिए जारी बजट में सीकर को सबसे अधिक 1 करोड़ 19 लाख 52 हजार रुपये तथा झुंझुनूं को 1 करोड़ 6 लाख 92 हजार रुपये आवंटित किए गए हैं।

प्रमुख जिलों का बजट इस प्रकार है—

  • सीकर – 1 करोड़ 19 लाख 52 हजार रुपये

  • झुंझुनूं – 1 करोड़ 6 लाख 92 हजार रुपये

  • जयपुर – 1 करोड़ 1 लाख 52 हजार रुपये

  • चूरू – 97 लाख 74 हजार रुपये

  • श्रीगंगानगर – 84 लाख 96 हजार रुपये

  • कोटपूतली-बहरोड़ – 69 लाख 84 हजार रुपये

  • टोंक – 69 लाख 30 हजार रुपये

  • हनुमानगढ़ – 65 लाख 34 हजार रुपये

  • दौसा – 65 लाख 16 हजार रुपये

  • नागौर – 61 लाख 20 हजार रुपये

वहीं सबसे कम बजट सलूंबर के लिए 4 लाख 50 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।

चुनावी तैयारियां अंतिम चरण में

सरकार द्वारा बजट आवंटन के बाद निकाय चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। अब 17 अगस्त को संभावित अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन, मतदान और मतगणना की प्रक्रिया भी चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेगी। चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा के बाद राज्य की राजनीतिक गतिविधियां भी तेज होने की संभावना है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |