Download App Now Register Now

छठ महापर्व पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी शुभकामनाएं, जेडीए और गौतम विहार कॉलोनी के पूजा आयोजनों में हुईं शामिल

जयपुर। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जयपुर में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन हुए। इस दौरान राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं विद्याधर नगर विधायक दिया कुमारी विधानसभा क्षेत्र की जेडीए कॉलोनी और गौतम विहार कॉलोनी में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रमों में शामिल हुईं। उन्होंने माताओं-बहनों और उपस्थित श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर दिया कुमारी ने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध सनातन संस्कृति, अटूट आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम प्रतीक है। यह पर्व लोक परंपराओं के साथ-साथ समाज में श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक एकता की भावना को भी मजबूत करता है।

उन्होंने भगवान सूर्यदेव और छठी मैया से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।


 

कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं और व्रतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सूर्य उपासना की और छठी मैया की आराधना कर परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर उमेश गुप्ता, राजेश शाह, आशुतोष पंत, विशाल सिंह, सोहन चौधरी, उदय शाह, मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू मीणा सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

छठ महापर्व के इन आयोजनों में आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |