Download App Now Register Now

जयपुर में 185वां निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, डिप्टी CM दीया कुमारी ने किया अवलोकन; जरूरतमंदों को मिल रही नई रोशनी

जयपुर। जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनके जीवन में फिर से रोशनी लाने के उद्देश्य से जयपुर में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जवाहर नगर स्थित सत्य साई कॉलेज में अशोका फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस शिविर में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिरकत की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

185वां निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर

अशोका फाउंडेशन की ओर से आयोजित यह 185वां निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर था। इस दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिविर का अवलोकन किया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों और लाभार्थियों से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

 

अशोका फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अशोका फाउंडेशन के सामाजिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें दोबारा दृष्टि का उपहार देना बेहद सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य है।

उन्होंने कहा कि समाज सेवा से जुड़े ऐसे प्रयास दूसरे लोगों और संस्थाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनते हैं।

कई गणमान्यजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक दुर्गादास जी भाईसाहब, पूर्व विधायक अशोक लाहोटी, आयकर आयुक्त धीरज जैन, अशोका फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. सोनिया जैन, प्रिंसिपल कमलेश जी सहित अन्य गणमान्यजन और शिविर के लाभार्थी उपस्थित रहे।

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की यह पहल सामाजिक सरोकार, सेवा भावना और जनकल्याण का सराहनीय उदाहरण बनी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |