Download App Now Register Now

जयपुर में ज्वेलरी फैक्ट्री के स्ट्रॉन्ग रूम में बड़ी चोरी, दीवार में छेद कर कीमती गहने ले गए बदमाश; गार्ड था छुट्टी पर

जयपुर। राजधानी जयपुर के सांगानेर सदर थाना क्षेत्र स्थित सीतापुरा की एक ज्वेलरी फैक्ट्री में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाशों ने फैक्ट्री के स्ट्रॉन्ग रूम में बड़ा छेद कर वहां रखे कीमती आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात के दौरान फैक्ट्री का सिक्योरिटी गार्ड छुट्टी पर था। मामले में कंपनी के पार्टनर ने सांगानेर सदर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।

बंद फैक्ट्री को बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार, श्याम नगर निवासी 62 वर्षीय अजय शंकर खंडेलवाल शंकर ज्वेल्स कंपनी में पार्टनर हैं। कंपनी की सीतापुरा स्थित फैक्ट्री में कीमती गहने और अन्य ज्वेलरी आइटम बनाने का काम होता था। इन सामानों की सुरक्षा के लिए फैक्ट्री परिसर में स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया था।

शिकायत के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे फैक्ट्री के स्ट्रॉन्ग रूम की जांच की गई तो वह कटा हुआ मिला। जांच में सामने आया कि अज्ञात बदमाश स्ट्रॉन्ग रूम में घुसकर वहां रखे कीमती गहने और अन्य सामान चोरी कर ले गए।

6-7 महीने से छुट्टी पर था सिक्योरिटी गार्ड

सांगानेर सदर थाने के एसआई धर्मवीर ने बताया कि कंपनी की फैक्ट्री सितंबर 2025 में बंद हो गई थी। इसके बाद कंपनी ने फैक्ट्री को लॉक कर वहां एक सिक्योरिटी गार्ड तैनात किया था। हालांकि, पिछले करीब 6-7 महीने से गार्ड की तबीयत खराब होने के कारण वह छुट्टी पर था।

करीब 14 महीने बाद कंपनी के अधिकारियों ने फैक्ट्री की जांच की। इस दौरान एक खिड़की का कांच टूटा हुआ मिला और उसकी ग्रिल भी हटी हुई थी।

स्ट्रॉन्ग रूम में किया बड़ा छेद

पुलिस के अनुसार, स्ट्रॉन्ग रूम करीब 6 फीट ऊंचा और 4 फीट चौड़ा है। बदमाशों ने इसे काटकर करीब 1x1.6 फीट का बड़ा छेद कर दिया। इसी रास्ते से अंदर रखे कीमती आभूषण और अन्य सामान चोरी किए जाने का संदेह है।

5 फीट ऊंची दीवार फांदकर फैक्ट्री में घुसे बदमाश

कंपनी अधिकारियों का मानना है कि बदमाश फैक्ट्री की पिछली तरफ बनी करीब 5 फीट ऊंची दीवार फांदकर अंदर पहुंचे। इसके बाद खिड़की के रास्ते फैक्ट्री में प्रवेश किया और स्ट्रॉन्ग रूम को काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, सेल्सटैक्स विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम खोलकर जांच किए जाने के बाद चोरी हुए सामान का पूरा विवरण सामने आ सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |