उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी महंत अंजन कुमार गोस्वामी के जयपुर स्थित निवास पहुंचीं। यहां उन्होंने दिवंगत महंत के स्मृति चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान दीया कुमारी ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
गौरतलब है कि महंत श्री अंजन कुमार गोस्वामी जयपुर के प्रसिद्ध श्री गोविंद देव जी मंदिर से जुड़े हुए थे। उनके निधन से मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं और धार्मिक जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर विभिन्न क्षेत्रों से लोग शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.