Download App Now Register Now

जयपुर से गया, पुणे और असम के लिए चलेंगी 3 स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जनरल, स्लीपर और AC कोच की मिलेगी सुविधा

जयपुर। दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। ट्रेनों में लगातार बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर से तीन अलग-अलग रूट पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। ये ट्रेनें बिहार के गया, महाराष्ट्र के खड़की (पुणे) और असम के रंगिया के लिए चलाई जाएंगी। खास बात यह है कि तीनों स्पेशल ट्रेनों का एक-एक ट्रिप संचालित किया जाएगा। इनमें जनरल, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा भी मिलेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक यात्रियों को यात्रा के लिए सीट उपलब्ध हो सके।

1. जयपुर-गया-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 09727 जयपुर-गया स्पेशल 12 नवंबर को जयपुर से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:30 बजे गया पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 09728 गया-खातीपुरा स्पेशल 13 नवंबर को गया से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर 14 नवंबर को सुबह 10:15 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव:

गांधीनगर जयपुर, खातीपुरा, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम और डेहरी ऑन सोन।

इस ट्रेन में 13 जनरल और 2 गार्ड कोच सहित कुल 15 कोच होंगे।

2. खातीपुरा-खड़की (पुणे) स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 09729 खातीपुरा-खड़की स्पेशल 15 नवंबर को सुबह 6 बजे खातीपुरा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7 बजे खड़की पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 09730 खड़की-खातीपुरा स्पेशल 16 नवंबर को सुबह 8:45 बजे खड़की से रवाना होकर 17 नवंबर को सुबह 8:30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव:

गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड, पनवेल और लोनावला।

इस ट्रेन में यात्रियों के लिए 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 6 स्लीपर, 5 जनरल, 1 पावरकार और 1 गार्ड कोच सहित कुल 21 कोच होंगे।

3. खातीपुरा-रंगिया स्पेशल ट्रेन

असम जाने वाले यात्रियों के लिए भी रेलवे ने विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है। ट्रेन नंबर 09731 खातीपुरा-रंगिया स्पेशल 14 नवंबर को सुबह 7:40 बजे खातीपुरा से रवाना होगी और 15 नवंबर को रात 11 बजे रंगिया पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 09732 रंगिया-खातीपुरा स्पेशल 16 नवंबर को सुबह 6 बजे रंगिया से रवाना होकर 17 नवंबर को रात 11:40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव:

दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, न्यू बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नवगछिया, कटिहार, बारसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, कोकराझार, न्यू बंगाईगांव और बरपेटा रोड।

इस ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 6 स्लीपर, 4 जनरल और 2 पावरकार सहित कुल 20 एलएचबी कोच होंगे।

यात्रियों को मिलेगी राहत

त्योहारी सीजन में बिहार, महाराष्ट्र और असम की ओर जाने वाले यात्रियों को इन स्पेशल ट्रेनों से राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे की ओर से तीनों रूट पर अलग-अलग तारीखों में एक-एक ट्रिप संचालित किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर ट्रेन की समय-सारणी और उपलब्धता की जानकारी जरूर जांच लें। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |