Download App Now Register Now

जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले के पीपाड़ थाना क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आए। नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन बदमाशों ने उनके चाचा के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, कुछ देर बाद आरोपी डंपर में हथियार लेकर गांव पहुंचे और पीड़ित को कुचलने की कोशिश की। बदमाशों ने गांव में तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित की बाइक को भी डंपर से कई बार कुचल दिया। घटना के बाद से गांव में भय का माहौल है।

नाबालिग बच्चियों का पीछा कर करते थे छेड़छाड़

पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी तीन नाबालिग भतीजियां सरकारी स्कूल में पढ़ने जाती हैं। आरोप है कि तीनों बदमाश आए दिन बाइक से बच्चियों का पीछा करते थे और उनके साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील टिप्पणियां करते थे।

बच्चियों के चाचा ने जब आरोपियों की इन हरकतों का विरोध किया तो बदमाश उनसे रंजिश रखने लगे। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने पीड़ित को निशाना बनाया।

बाइक से गिराकर लात-घूंसों से की मारपीट

पीड़ित के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह बाइक से गांव से बाहर जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उसकी बाइक को जोरदार लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की और धमकियां दीं।

पीछे से आ रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और पीड़ित को बदमाशों के चंगुल से बचाया।

डंपर लेकर गांव पहुंचे बदमाश, कुचलने की कोशिश

मारपीट की घटना के कुछ देर बाद आरोपी डंपर लेकर गांव पहुंच गए। आरोप है कि बदमाश हथियार लहराते हुए आए और पीड़ित को सामने देखकर डंपर से कुचलने की कोशिश की। जान बचाने के लिए पीड़ित बाइक छोड़कर वहां से भागा।

इसके बाद आरोपियों ने डंपर से उसकी बाइक को कई बार कुचल दिया। इस दौरान बदमाशों ने गांव के मोहल्ले में तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

वारदात के दौरान आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी और डंपर लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पीपाड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |