Download App Now Register Now

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधायक डॉ. जसवंत यादव के निधन पर जताया गहरा शोक

जयपुर, 8 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बहरोड़ विधायक एवं राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को सार्वजनिक जीवन और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. जसवंत यादव का संपूर्ण जीवन क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने जनकल्याण के लिए अनेक कार्य किए, जिन्हें सदैव याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। साथ ही उन्होंने शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

डॉ. जसवंत यादव के निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |