Download App Now Register Now

किसानों को राहत, सहकारी बैंकों को मजबूती: CM भजनलाल शर्मा ने जारी किया 101.67 करोड़ रुपये का अनुदान

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने दीपावली के अवसर पर प्रदेश के सहकारी बैंकों को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने अल्पकालीन फसली ऋण वितरण पर मिलने वाले क्षतिपूर्ति ब्याज अनुदान के तहत वर्ष 2025-26 के लिए 101.67 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस राशि से प्रदेश के सभी 29 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (DCCB) को वित्तीय राहत मिलेगी और किसानों तक फसली ऋण की पहुंच मजबूत करने में मदद मिलेगी।

29 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों को मिला अनुदान

अनुदान की राशि अपेक्स बैंक के आदेश पर ट्रेजरी के माध्यम से सीधे जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के चालू खातों में जमा कराई गई है। यह भुगतान 1 अप्रैल से 31 अगस्त 2025 तक की अवधि के लिए प्राप्त क्षतिपूर्ति ब्याज अनुदान के दावों के निस्तारण के तहत किया गया है।

पांच किस्तों में जारी हुई राशि

राज्य सरकार की ओर से कुल 101.67 करोड़ रुपये पांच किस्तों में जारी किए गए हैं। इनमें चार किस्तों में 20-20 करोड़ रुपये और पांचवीं किस्त में 21.67 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। यह अनुदान बजट घोषणा वर्ष 2025-26 के बिंदु संख्या 116 के तहत सामान्य, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति मद में जारी हुआ है।

इन जिलों को मिला प्रमुख अनुदान

जारी राशि में बाड़मेर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक को सर्वाधिक 7.74 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा जयपुर DCCB को 7.12 करोड़ रुपये, भीलवाड़ा को 5.37 करोड़ रुपये, सीकर को 5.26 करोड़ रुपये और चित्तौड़गढ़ को 5.08 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया गया है।

किसानों को फसली ऋण उपलब्ध कराने में मिलेगी मदद

सरकार के इस फैसले से सहकारी बैंकों की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे अल्पकालीन फसली ऋण वितरण की व्यवस्था को बेहतर बनाने और किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। अपेक्स बैंक ने सभी 29 जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों को भुगतान संबंधी एडवाइजरी भी जारी की है।

राज्य सरकार का यह कदम सहकारिता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ किसानों को संस्थागत ऋण सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |