Download App Now Register Now

ट्रेन में पटाखे ले जाने पर 10 हजार रुपये तक जुर्माना, 3 साल की सजा का प्रावधान; दीपावली-छठ पर रेलवे ने बढ़ाई सुरक्षा

जयपुर। दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए निगरानी और जांच व्यवस्था सख्त कर दी है। अब ट्रेन में पटाखे, आतिशबाजी और अन्य ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रेलवे नियमों के उल्लंघन पर 10 हजार रुपये तक जुर्माना और तीन साल तक की सजा का प्रावधान बताया गया है।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि पटाखे, फुलझड़ियां, अनार, रॉकेट, गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल और केरोसिन जैसे ज्वलनशील एवं खतरनाक पदार्थों को ट्रेन के यात्री डिब्बों या पार्सल में ले जाना प्रतिबंधित है। इन वस्तुओं पर रोक लगाने के लिए रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों और पार्सल कार्यालयों में जांच एवं निगरानी बढ़ाई गई है।

CCTV, बैगेज स्कैनिंग और डॉग स्क्वॉड से जांच

रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे कर्मचारियों की टीमें सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रही हैं। संदिग्ध सामान की पहचान के लिए CCTV कैमरों, बैगेज स्कैनिंग और डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। रेलवे परिसरों और ट्रेनों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

ट्रेन में बीड़ी-सिगरेट पीने पर भी कार्रवाई

रेलवे की ओर से यात्रियों को ट्रेन और रेलवे परिसर में बीड़ी-सिगरेट नहीं पीने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। टिकट जांच कर्मचारियों (टीसी) को नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

रेलवे की यात्रियों से अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान पटाखे, आतिशबाजी, पेट्रोल, डीजल, केरोसिन और अन्य ज्वलनशील वस्तुएं अपने साथ न रखें। थोड़ी सी लापरवाही भी आगजनी या बड़े हादसे का कारण बन सकती है। त्योहारों के दौरान सुरक्षित रेल यात्रा के लिए यात्रियों से नियमों का पालन करने और रेलवे प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

खबर का सार: दीपावली और छठ के दौरान रेलवे ने सुरक्षा जांच बढ़ाई है। पटाखे और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |