Download App Now Register Now

अजमेर में स्कूटी सवार युवती से बैग की लूट, बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर फरार

अजमेर। शहर में बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी पर जा रही एक युवती को निशाना बनाते हुए उसका बैग लूट लिया। वारदात घर से निकलने के महज पांच मिनट बाद बीकानेर मिष्ठान भंडार चौराहे के पास हुई। बैग में लैपटॉप सहित कई जरूरी सामान रखे हुए थे। पीड़िता की शिकायत पर कृष्णागंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्कूटी के आगे रखा था बैग

पुलिस के अनुसार, रामनगर निवासी 21 वर्षीय युवती सोमवार सुबह करीब 10:20 बजे ऑफिस जाने के लिए घर से निकली थी। उसके बैग में Lenovo कंपनी का लैपटॉप, माउस, हेडफोन और मोबाइल चार्जर रखा था। युवती ने बैग स्कूटी में आगे पैर रखने की जगह पर रखा हुआ था।

घर से करीब पांच मिनट बाद जब वह बीकानेर मिष्ठान भंडार चौराहे के पास पहुंची, तभी हीरो होंडा बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आए। बदमाशों ने स्कूटी के आगे रखा बैग झपट लिया और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। युवती ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आए।

कपड़े से ढके हुए थे बदमाशों के चेहरे

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों बदमाशों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। वह बाइक का नंबर भी नहीं देख सकी। आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे भागने में सफल रहे।

घटना के बाद युवती ने कृष्णागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश और वारदात की जांच शुरू कर दी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |