Download App Now Register Now

जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे

जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत जयपुर जिले की 212 ग्राम पंचायतों में शनिवार सुबह 7 बजे से सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके बाद ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना शुरू होगी और देर रात तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।

पहले चरण में गोविंदगढ़, चौमूं, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, झोटवाड़ा, सांभरलेक, दूदू और मौजमाबाद सहित आठ पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जा रहा है। चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

7.43 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

इन 212 ग्राम पंचायतों में कुल 7 लाख 43 हजार 640 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इससे पहले 22 अक्टूबर को पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए मतदान हो चुका है। अब सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं।

जोबनेर में सबसे ज्यादा 232 सरपंच उम्मीदवार मैदान में

जयपुर जिले की ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, जोबनेर पंचायत समिति की 28 ग्राम पंचायतों में सबसे ज्यादा 232 उम्मीदवार सरपंच पद के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

वहीं, मौजमाबाद की 27 ग्राम पंचायतों में 185, सांभर की 26 ग्राम पंचायतों में 157 और दूदू की 25 ग्राम पंचायतों में 136 सरपंच उम्मीदवार मैदान में हैं। इन पंचायतों में मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।

मतगणना के बाद साफ होगी तस्वीर

मतदान समाप्त होने के बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना की जाएगी। देर रात तक परिणाम सामने आने के साथ ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं ने किस उम्मीदवार पर भरोसा जताया है और किन प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |