Download App Now Register Now

जयपुर: नितिन नवीन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, CM भजनलाल के साथ किया पौधारोपण; सफाई मित्रों का सम्मान

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को जयपुर के अल्बर्ट हॉल से स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’ के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान नितिन नवीन ने आमजन और कार्यकर्ताओं को ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने का संकल्प दिलाया। नवीन ने स्वच्छता के लिए श्रमदान करने की अपील भी की।

CM भजनलाल के साथ किया पौधारोपण

नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अल्बर्ट हॉल परिसर में पौधारोपण किया। यह पौधारोपण ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

सफाई मित्रों को किया सम्मानित

पौधारोपण के बाद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सफाई कर्मचारियों और सफाई मित्रों से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने उनके कार्य के बारे में जानकारी ली और सफाई व्यवस्था में योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया।

दीया कुमारी ने नागरिकों से की भागीदारी की अपील

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और इसमें अपना योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा समेत कई मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। नितिन नवीन 25 सितंबर को जयपुर के एक दिवसीय दौरे पर हैं, जिसमें स्वच्छता अभियान के अलावा पार्टी के अन्य संगठनात्मक और सार्वजनिक कार्यक्रम भी शामिल हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |