Download App Now Register Now

जयपुर के सीतापुरा में मर्सिडीज वर्कशॉप में भीषण आग, 8 कारें जलकर खाक; 10 दमकलों ने 2 घंटे में पाया काबू

जयपुर। सांगानेर सदर थाना इलाके के सीतापुरा स्थित बालाजी मार्केट में मंगलवार देर रात मर्सिडीज कंपनी के वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वर्कशॉप में खड़ी करीब 8 कारें, एसेसरीज और महंगे पार्ट्स जलकर खाक हो गए। आग से उठता धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग को आसपास फैलने से रोकने के लिए क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी बंद कराई गई। करीब 10 दमकलों ने 2 दर्जन से ज्यादा फेरे लगाए और लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

वर्कशॉप में खड़ी थीं 50 से ज्यादा कारें

हादसे के समय वर्कशॉप में नई और पुरानी 50 से ज्यादा कारें खड़ी थीं। आग विकराल रूप लेने से पहले दमकलकर्मियों और पुलिस ने कई वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे संभावित रूप से होने वाला बड़ा नुकसान टल गया।

फायर ऑफिसर उषा शर्मा के अनुसार, आग बुझाने के लिए करीब 10 दमकलों को मौके पर लगाया गया। दमकल टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए आग को नियंत्रित किया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

सांगानेर सदर थाना अधिकारी कमलेश शर्मा ने बताया कि कई वाहनों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल आग से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग घटना के कारणों की जांच में जुटे हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |