Download App Now Register Now

हिमाचल के शमशी में राजस्थान के 472 रिक्रूट कांस्टेबलों की ट्रेनिंग का ADGP रूपिन्दर सिंघ ने लिया जायजा

जयपुर, 17 सितंबर। राजस्थान पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक, आर्म्ड बटालियन्स एवं एसडीआरएफ रूपिन्दर सिंघ ने हिमाचल प्रदेश के शमशी स्थित अतिरिक्त प्रशिक्षण केंद्र, सशस्त्र सीमा बल (SSB) का दो दिवसीय दौरा किया। 16 और 17 सितंबर को हुए दौरे के दौरान उन्होंने राजस्थान के आर्म्ड बटालियन्स के 472 रिक्रूट कांस्टेबलों को दिए जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।

ADGP रूपिन्दर सिंघ ने विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी लेते हुए प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र के क्वार्टर गार्ड का दौरा कर गार्ड ऑफ ऑनर भी प्राप्त किया।

अधिकारियों के साथ की प्रशिक्षण व्यवस्था की समीक्षा

दौरे के दौरान ADGP ने केंद्र के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें रिक्रूट कांस्टेबलों के प्रशिक्षण, अनुशासन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

सैनिक सम्मेलन में जवानों से किया सीधा संवाद

श्री सिंघ ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों के लिए आयोजित सैनिक सम्मेलन में हिस्सा लिया और उनसे सीधे संवाद किया। उन्होंने जवानों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने जवानों से व्यक्तिगत बातचीत करते हुए उनके प्रशिक्षण और दैनिक जीवन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की।

बैरक और मैस की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण

ADGP ने प्रशिक्षण केंद्र की बैरकों और मैस का निरीक्षण कर जवानों को उपलब्ध कराई जा रही आवासीय एवं भोजन संबंधी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और जवानों के कल्याण एवं सुविधाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

दो दिवसीय दौरे में श्री रूपिन्दर सिंघ ने 472 रिक्रूट कांस्टेबलों के प्रशिक्षण, अनुशासन, रहन-सहन और कल्याण संबंधी व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता के साथ जवानों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |