Download App Now Register Now

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा को समर्पित: CM भजनलाल शर्मा

जयपुर, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन कर्मयोगी के रूप में जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प को समर्पित रहा है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के परिश्रम, दूरदृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा ने भारत के सामर्थ्य को नई पहचान दी है। उनका जीवन देशवासियों को यह प्रेरणा देता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और देशहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत नव निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, सुशासन और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ा रहा है। विकास की गति गांवों से लेकर शहरों तक पहुंची है और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने, रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी क्षमता बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर भारत की साख मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं।

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान विकास की नई राह पर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजस्थान के प्रति विशेष स्नेह और आत्मीय लगाव रहा है। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को गति मिली है।

उन्होंने कहा कि राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, राजस्थान रिफाइनरी और जयपुर मेट्रो फेज-2 जैसे महत्वपूर्ण निर्णय राजस्थान के विकास को नई दिशा दे रहे हैं। जल, ऊर्जा, परिवहन और औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न प्रयासों में भी केंद्र सरकार का निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग मिल रहा है।

युवाओं के हित में सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार युवाओं के रोजगार और भविष्य को लेकर लगातार काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई वर्षों में 1 लाख 90 हजार पदों पर नियुक्तियां दी गई हैं, जबकि 1 लाख 20 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, वर्ष 2026 में सवा लाख पदों के लिए भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के युवाओं में सरकारी भर्ती प्रक्रिया को लेकर भरोसा और मजबूत हुआ है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थानवासियों से इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की।

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान और आत्मीयता को जनभागीदारी के माध्यम से व्यक्त करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 सितंबर को शाम 7 बजे राजस्थान के हर घर, हर गांव और हर शहर में आशीर्वाद का दीपक जलाया जाए।

उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती पर प्रज्वलित होने वाला प्रत्येक दीपक ‘विकसित भारत-विकसित राजस्थान’ के संकल्प का प्रतीक बनेगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |