Download App Now Register Now

हनुमानगढ़ के राय सिंह दहिया को पेरिस में अंतरराष्ट्रीय सम्मान, बायोमास तकनीक से बढ़ाया भारत का मान

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के थालड़का गांव के साधारण किसान एवं जमीनी स्तर के नवप्रवर्तक राय सिंह दहिया को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए फ्रांस की राजधानी पेरिस में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कृषि अवशेष और नगर निगम के ठोस कचरे से स्वच्छ ऊर्जा एवं बिजली उत्पादन की अभिनव तकनीक विकसित कर वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है।

राय सिंह दहिया द्वारा विकसित तकनीकों में बायोमास गैसीफायर, स्मोकलेस बायोमास चूल्हा और बायोचार प्लांट प्रमुख हैं। इन नवाचारों के माध्यम से ईंधन लागत में 50 से 60 प्रतिशत तक की कमी और कार्बन उत्सर्जन में लगभग 70 प्रतिशत तक की गिरावट संभव हो रही है। उनकी यह तकनीक पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण ऊर्जा समाधान के क्षेत्र में अत्यंत उपयोगी मानी जा रही है।

बायोमास गैसीफायर एक डाउन-ड्राफ्ट प्रणाली पर आधारित है, जिसमें बायोमास को नियंत्रित रूप से जलाकर उत्पादक गैस बनाई जाती है। इस गैस को ठंडा कर फिल्टर करने के बाद डीजल इंजन में ईंधन के विकल्प के रूप में उपयोग किया जाता है, जिससे इंजन की कार्यक्षमता बनी रहती है और लागत कम होती है।

राय सिंह दहिया का जन्म 1963 में हरियाणा के पीली मदोरी गांव में हुआ था, बाद में उनका परिवार राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के थालड़का गांव में बस गया। उन्होंने औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं की, लेकिन उपकरणों की मरम्मत, प्रयोग और रेडियो से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण नवाचार विकसित किए।

उन्हें इससे पहले भी तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा राष्ट्रीय ग्रास रूट इनोवेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वे अब तक कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |