Download App Now Register Now

राजस्थान पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव: 31 जुलाई तक समय सीमा पर सवाल उठे

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव 31 जुलाई 2026 तक कराने की सख्त समय सीमा तय की थी। इसके बावजूद चुनावी तैयारियों में कोई ठोस हलचल दिखाई नहीं दे रही है। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को अभी तक नया परिपत्र या विस्तृत दिशा-निर्देश जारी नहीं किया है। प्रशासनिक स्तर पर अभी भी स्थिति स्थिर नहीं है, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि आखिरकार चुनाव कब होंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग ने 23 दिसंबर 2025 से 24 मार्च 2026 के बीच कई आदेश जारी किए थे, लेकिन 24 मार्च के बाद चुनाव संबंधी गतिविधियां लगभग ठप हो गई हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नई कार्ययोजना सार्वजनिक नहीं की गई। चुनाव से पहले ओबीसी आरक्षण को लेकर ओबीसी आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसे 20 जून तक सरकार को सौंपना है।

इस रिपोर्ट के बाद ही आरक्षण और सीटों के निर्धारण की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। इसके साथ ही परिसीमन और सीमांकन की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। 400 से अधिक ग्राम पंचायतों और अन्य स्थानीय निकायों का महत्वपूर्ण डेमोग्राफिक डेटा अभी लंबित है।

जनसंख्या और सामाजिक संरचना संबंधी आंकड़ों की अनुपलब्धता चुनावी तैयारियों में बड़ी बाधा है। आरक्षण, परिसीमन और सीमांकन के बिना चुनाव कार्यक्रम घोषित करना मुश्किल है। प्रशासनिक, तकनीकी और कानूनी चुनौतियों के कारण समय पर चुनाव कराने पर संशय बना हुआ है। जुलाई अंत तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए समय लगातार घट रहा है।

राजनीतिक दल और प्रशासन सभी की निगाहें राज्य निर्वाचन आयोग पर टिकी हैं, और अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या 31 जुलाई 2026 से पहले पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव संभव हो पाएंगे।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |