Download App Now Register Now

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर VAT कटौती पर RPDA और सरकार की बैठक

  • राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (RPDA) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्य के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास के साथ अहम बैठक की। बैठक को सकारात्मक बताते हुए RPDA ने मुख्य सचिव का आभार व्यक्त किया। बैठक में प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने और VAT कटौती जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई अहम फैसले लिए गए।

मुख्य सचिव ने सभी ऑयल कंपनियों को निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पंपों पर बाधित नहीं होनी चाहिए। यदि किसी क्षेत्र में कमी पाई जाती है, तो उसे तुरंत दूर कर आपूर्ति सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही तय किया गया कि कंज्यूमर पंप अब सीधे ऑयल कंपनियों से ही ईंधन की आपूर्ति लेंगे। कंपनियों को अपने स्तर पर ऐसे पंपों की सूची सरकार को सौंपने के लिए कहा गया।

नायरा कंपनी द्वारा प्रदेश में डीजल आपूर्ति रोकने के मामले पर मुख्य सचिव ने कड़ा संज्ञान लिया और शीघ्र आपूर्ति सुचारु करने के दिशा-निर्देश दिए।

सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा पेट्रोल-डीजल पर VAT कटौती रहा। RPDA ने सरकार को बताया कि वैट में कटौती से राज्य सरकार को कोई हानि नहीं होगी। अधिक VAT के कारण बिक्री पड़ोसी राज्यों में जाती है, VAT कम होने से यह रुक जाएगी और राज्य में ईंधन बिक्री बढ़ेगी। इससे महंगाई झेल रहे किसानों और आम जनता को राहत मिलेगी।

एसोसिएशन ने VAT कटौती के लिए संयुक्त कमेटी बनाने का सुझाव दिया। मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार इस पर गंभीर है और शीघ्र अग्रिम कार्रवाई करेगी। जानकारी RPDA अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह भाटी, उपाध्यक्ष प्रकाश गवालेरा और महासचिव शशांक कौरानी ने जारी की।

  •  

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |