Download App Now Register Now

राजस्थान दिवस विशेष: जब जैसलमेर ने जिन्ना का प्रस्ताव ठुकराकर भारत का साथ चुना

राजस्थान दिवस के अवसर पर उस ऐतिहासिक फैसले को याद किया जा रहा है जिसने ‘वृहद राजस्थान’ के निर्माण की मजबूत नींव रखी थी। यह कहानी सीमावर्ती जैसलमेर रियासत की है, जहां के महारावलों ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के बड़े प्रलोभन को ठुकराकर भारत के साथ खड़े रहने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था।

इतिहासकार मीठालाल व्यास और मनीष रामदेव के अनुसार, देश की आजादी के बाद वर्ष 1948 में पाकिस्तान के तत्कालीन नेता मोहम्मद अली जिन्ना ने जैसलमेर को पाकिस्तान में शामिल करने के लिए कई प्रयास किए थे। जिन्ना ने अपने मंत्री हासम सिलावटा को विशेष विमान से जैसलमेर भेजा था।

बताया जाता है कि हासम सिलावटा ने महारावल जवाहर सिंह को एक ऐसा प्रस्ताव दिया जिसने इतिहास की दिशा बदल सकती थी। उन्होंने महारावल को एक कोरा कागज दिया जिस पर जिन्ना के हस्ताक्षर पहले से मौजूद थे। संदेश स्पष्ट था कि महारावल अपनी मनचाही शर्तें लिख दें और जैसलमेर का पाकिस्तान में विलय कर दें।

लेकिन महारावल जवाहर सिंह ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया और अपने दीवान से मुलाकात करने को कहा। दीवान ने भी इस प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए बिना अनुमति जैसलमेर सीमा में विमान लाने पर हासम सिलावटा को कड़ी फटकार लगाई। परिणामस्वरूप उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

जिन्ना ने इसके बाद भी प्रयास जारी रखा और दिल्ली में महारावल जवाहर सिंह के पुत्र महारावल गिरधर सिंह के सामने फिर यही प्रस्ताव रखा। लेकिन इस बार भी जैसलमेर की ओर से जवाब साफ था कि राज्य भारत के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

महारावल गिरधर सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि यदि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, तो जैसलमेर पूरी मजबूती से भारत का साथ देगा। उनके इसी निर्णय ने जोधपुर और बीकानेर जैसी रियासतों के लिए भी एक स्पष्ट संदेश दिया।

मार्च 1949 में जैसलमेर सहित कई रियासतों के एकीकरण के बाद ‘वृहद राजस्थान’ का गठन हुआ। यह निर्णय राजस्थान के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक माना जाता है।

आज वही जैसलमेर, जो कभी अकाल और कठिन परिस्थितियों से जूझता था, विकास और प्रगति का प्रतीक बन चुका है। यहां की 50 डिग्री तक पहुंचने वाली गर्मी अब सौर ऊर्जा उत्पादन में योगदान दे रही है, रेतीली हवाएं पवन ऊर्जा उत्पन्न कर रही हैं और सोनार किले से लेकर सम के धोरों तक पर्यटन की नई पहचान बनी हुई है।

जैसलमेर आज भारत की पश्चिमी सीमा का एक महत्वपूर्ण सुरक्षा क्षेत्र भी है, जहां भारतीय सेना और बीएसएफ के जवान देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं। यह भूमि केवल रेत का विस्तार नहीं बल्कि भारत की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सामरिक विरासत का गौरव भी है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |