राजसमंदः राजसमंद जिले के केलवा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना घटी, जहां 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला मिठू बाई पर अज्ञात आरोपियों ने हमला किया और उनके साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।
यह घटना तड़के लगभग 3 बजे घटी, जब मिठू बाई घर से बाहर आई थीं। तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट किया, गला घोंटा, और उनके पहने हुए आभूषण – गले की चेन, 4 सोने की चूड़ियां और 2 सोने की अंगूठियां – लूट लिए।
मारपीट और घबराहट की वजह से मिठू बाई ने असंतुलन खो दिया, जिसके बाद आरोपियों ने उनके आभूषण आसानी से लूट लिए और अँधेरा होने का फायदा उठाकर घटनास्थल से फरार हो गए।
महिला ने शोर मचाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया, जिसके बाद आसपास रहने वाले ग्रामीण जाग गए, लेकिन उनके पहुंचने तक आरोपियों ने वारदात अंजाम दी थी और घटनास्थल से भागने में कामयाब रहे।
घटना की सूचना मिलने पर केलवा पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस ने आसपास की दुकानों और घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू किया है, ताकि आरोपियों की पहचान किया जा सके।
गांव वालों ने इस घटना पर आक्रोश जाहिर किया, साथ ही पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग किया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह लगभग 10 दिनों से अपनी बहन से मिलने उनके घर आई थीं, तभी यह घटना घटी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.