Download App Now Register Now

वागड़ के 6019 गांवों में विकास की बयार, भजनलाल सरकार का बड़ा अभियान

Banswara News: बांसवाड़ा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को राज्यस्तरीय जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार जनजाति क्षेत्र के विकास के लिए तेजी से काम कर रही है। वागड़ के आदिवासी बलिदानियों का योगदान इतिहास व संस्कृति में महत्वपूर्ण है। सरकार इस क्षेत्र के विकास में कसर नहीं छोड़ेगी। धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान में राज्य के 6019 गांवों को विकास के लिए चुना गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जनजातीय गौरव दिवस देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में आदिवासी समुदायों के योगदान को स्मरण करने का अवसर है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनजाति समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं को समानित किया। सीएम ने राजीविका सखियों इंदिरा कटारा और कमला कटारा को 114 करोड़ रुपए का चेक सौंपा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोविन्द गुरु जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजना का शुभारंभ किया। 15 नवबर से 26 नवबर तक प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया ने राजस्थान में ‘कोटे में कोटा’ आरक्षण मुद्दे को उठाया, हालांकि मुख्यमंत्री ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी।

‘महाअघाड़ी गठबंधन नहीं, बल्कि ठगबंधन’

मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत पुणे में राजस्थानी समाज समेलन को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस व उसके सहयोगी झूठ व लूट की बात करते हैं। यह महाअघाड़ी गठबंधन नहीं, बल्कि ठगबंधन है, जिसने जनता को ठगा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान के कांग्रेस नेता का पूर्व PA निकला पाकिस्तानी जासूस: सरकारी कर्मचारी शकूर खान गिरफ्तार, पाक अधिकारी और यूट्यूबर से था संपर्क | पंजाब और राजस्थान के राज्यपाल 4-5 जून को उदयपुर में: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की हीरक जयंती समारोह में लेंगे हिस्सा | महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव अरूणा गौड़ ने थामा बीजेपी का दामन: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से हुईं प्रेरित, 200 से अधिक महिलाओं के साथ जॉइन की बीजेपी | राजस्थान राजनीति: जोधपुर में अशोक गहलोत का डोनाल्ड ट्रंप पर हमला, कहा- 'कश्मीर मुद्दे पर कोई पंचायती ना करे' | बीकानेर में गरजे पीएम मोदी: "भारत पर आतंकी हमला हुआ तो शर्तें हमारी सेनाएं तय करेंगी" | SDM पर पिस्तौल तानी, विधायक कंवरलाल मीणा की विधायकी बचाने की माफी में क्या है राज्यपाल की भूमिका? एक्सपर्ट से जानिए पूरा नियम | डोटासरा बोले-विधानसभा स्पीकर फाइल को घूमा रहे:कंवरलाल मीणा पर नहीं हो रहा फैसला, राहुल गांधी की सदस्यता 24 घंटे में गई थी | एमपी के मंत्री को बर्खास्त करने की मांग: कोटा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल |