भारत निर्वाचन आयोग ने राजस्थान की 3 राज्यसभा सीटों समेत देश के 10 राज्यों की 24 सीटों पर होने वाले चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसके बाद राजस्थान की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जयपुर के शासन सचिवालय, विधानसभा और बड़े नेताओं के बंगलों पर दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। राजस्थान से कांग्रेस नेता नीरज डांगी, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र गहलोत और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। इन तीनों सीटों को जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने विधानसभा के भीतर नए सिरे से अंकगणित और फ्लोर मैनेजमेंट की रणनीति बनानी शुरू कर दी है। राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों में टिकट दावेदारों की दौड़ तेज हो गई है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.