Download App Now Register Now

राजस्थान में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 शुरू, 56 हजार बुजुर्ग करेंगे निःशुल्क तीर्थ दर्शन |

जयपुर, 18 मई। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत प्रदेश के 56 हजार वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का लाभ मिलेगा। इसमें 50 हजार वरिष्ठजन रेल मार्ग से और 6 हजार वरिष्ठजन हवाई मार्ग से देश-विदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकेंगे। देवस्थान विभाग जल्द ही योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा।

देवस्थान विभाग आयुक्त लक्ष्मी नारायण मंत्री ने बताया कि आवेदन जल्द आमंत्रित किए जाएंगे और इसकी जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के राजस्थान के वरिष्ठ नागरिकों को देश के 15 प्रमुख आस्था स्थलों की निःशुल्क यात्रा कराई जाएगी।

योजना में विशेष रूप से नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर की हवाई यात्रा का भी प्रावधान रखा गया है, जिससे चयनित वरिष्ठ नागरिक हवाई मार्ग से तीर्थ दर्शन कर सकेंगे।

लॉटरी के जरिए होगा चयन

देवस्थान विभाग के अतिरिक्त आयुक्त गितेश श्री मालवीया ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है। आवेदन स्वयं या ई-मित्र के माध्यम से किया जा सकेगा। चयन प्रक्रिया प्राप्त आवेदनों में से लॉटरी प्रणाली के जरिए पूरी की जाएगी।

आवेदन के लिए जनाधार कार्ड, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, आयकरदाता नहीं होने का प्रमाण, पूर्व में योजना का लाभ नहीं लेने का स्व-घोषणा पत्र और मतदाता पहचान पत्र आवश्यक होंगे। विभाग ने आवेदकों से आवेदन रसीद सुरक्षित रखने की अपील की है।

योजना के आवेदन की तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी, जिसके बाद पात्र वरिष्ठजन निःशुल्क तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं | भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट |